Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में पति के सामने पूर्व प्रेमी ने पिस्तौल के बल पर साथियों संग किया नवविवाहिता का अपहरण

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 14 June, 2024
खरगौन (एमपी) में एक युवक के सामने उसकी नवविवाहित पत्नी का उसके पूर्व प्रेमी ने कथित तौर पर पिस्तौल के बल पर अपने 5 साथियों संग मिलकर अपहरण कर लिया है। इसे लेकर नवविवाहिता के पति ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार, मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
read more at Public