एमपी में पीएम की सभा में जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस खड़े ट्रक से टकराई, 39 घायल
खरगोन (मध्य प्रदेश) में रविवार देर रात खड़े ट्रक से एक बस की टक्कर होने के चलते कम-से-कम 39 बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। पार्टी कार्यकर्ता बस के ज़रिए भोपाल में 'कार्यकर्ता महाकुंभ' में शामिल होने जा रहे थे जहां आज (सोमवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देंगे। घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at News18 हिंदी


