Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान टूटा मंच, 3 लोगों को आईं मामूली चोटें

short by विकास कुमार / on Sunday, 7 April, 2024
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान ​कटंगा-गोरखपुर मार्ग पर बना मंच टूट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंच के टूटने से 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल रिपोर्ट्स, लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जबलपुर में प्रधानमंत्री ने 1 किलोमीटर से अधिक दूरी तक रोड शो किया।