एमपी में पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने मार गिराया
गुना (मध्य प्रदेश) में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, मारे गए आरोपी की पहचान छोटू उर्फ ज़हीर के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, "छोटू बाइक पर राजस्थान की ओर जाने की...कोशिश कर रहा था...पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने...फायरिंग कर दी।"
read more at ABP न्यूज़


