एमपी में प्रेमिका संग भागे युवक के पिता को 2 दिन तक बांधकर पीटा गया, छूटने पर की 'खुदकुशी'
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में एक युवक के प्रेमिका संग भागने पर उसके पिता को लड़की के परिजन द्वारा 2 दिन तक पेड़ से बांधकर रखने व पीटने का मामला सामने आया है। बकौल पुलिस, आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद शख्स ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, 6 आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


