एमपी में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप, जीतीं सभी 29 लोकसभा सीटें
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में मध्य प्रदेश में बीजेपी को सभी 29 सीटों पर जीत मिली है। यहां पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों में विदिशा सीट पर शिवराज सिंह चौहान, गुना सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, उज्जैन से अनिल फिरोजिया और भोपाल से आलोक शर्मा शामिल हैं।
read more at ECI


