Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में बोले सिंधिया- मैं ना रहूं तब भी समाज के लिए होता रहेगा काम; भावुक हुईं इमरती देवी

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 11 September 2022
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में अनुसूचित जाति के एक कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व एमपी की पूर्व मंत्री इमरती देवी का वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा, "मैं ना रहूं तब भी आपके समाज के उत्थान के लिए...काम होते रहेंगे।" सिंधिया की यह बात सुनकर इमरती भावुक हो गईं और कहा, "महाराज...कभी ऐसा मत बोलना।"