एमपी में राहुल की चुनावी रैली में मंच पर होर्डिंग में गलती से लगाई गई बीजेपी नेता की तस्वीर
मंडला लोकसभा क्षेत्र (मध्य प्रदेश) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली के मंच पर होर्डिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गलती से बीजेपी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर लगा दी जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने बाद में उस फ्रेम में कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह की तस्वीर चिपका दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


