एमपी में विधायक प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर कमलनाथ के घर के बाहर पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एक कार्यकर्ता ने कहा, "हम हुजूर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने की मांग को लेकर कमलनाथ जी के पास आए थे।" बकौल कार्यकर्ता, कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता जान भी फूंक देंगे तब भी यह प्रत्याशी नहीं जीत पाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


