एमपी में शख्स ने मां काली को खुश करने के लिए अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाने का किया प्रयास
शहडोल (मध्य प्रदेश) में मंगलवार को एक शख्स ने सिद्ध बाबा मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ाने का प्रयास किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने मां काली को खुश करने के लिए ऐसा किया और ब्लेड से जीभ काटने के दौरान ज़्यादा खून बहने से वह बेहोश होकर गिर गया था। शख्स गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
read more at हिन्दुस्तान


