Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में सट्टेबाज़ों के ठिकाने पर हुई छापेमारी में ज़ब्त हुआ ₹15 करोड़ कैश, सामने आया वीडियो

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 14 June, 2024
उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने छापेमारी में क्रिकेट सट्टेबाज़ों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 9 लोगों को पकड़ा है। घटनास्थल से बरामद विदेशी मुद्राओं के अलावा ₹15 करोड़ कैश को गिनने के लिए पुलिस को मशीन मंगवानी पड़ी। बकौल रिपोर्ट्स, मौके पर ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों पर सट्टा लगाया जाता था।