Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में सरकारी अस्पताल के महिला वॉर्ड के अंदर घूमती दिखी गाय, वीडियो हुआ वायरल

short by राकेश / on Wednesday, 30 November 2022
राजगढ़ (एमपी) में ज़िला अस्पताल के महिला वॉर्ड के अंदर एक गाय के घूमने का वीडियो वायरल हुआ है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है और मामले की जांच कराई जाएगी। इससे पहले राजगढ़ ज़िला अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में एक गाय के घूमने का वीडियो सामने आया था।
read more at Twitter