एमपी में सीएम शिवराज की रैली के दौरान शख्स ने 1 साल के बीमार बेटे को मंच की ओर फेंका
सागर (मध्य प्रदेश) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रैली के दौरान एक शख्स ने अपने 1 साल के बीमार बेटे को मंच की तरफ फेंक दिया जिसका वीडियो सामने आया है। शख्स ने बताया कि उसके बच्चे के दिल में छेद है और वह उसका इलाज कराने में सक्षम नहीं है। बकौल शख्स, वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था।
read more at News18 हिंदी


