एमपी में हादसे के बाद 3 घंटे तक पटरी के बीच में पड़ा रहा शव, उसके ऊपर से गुज़रती रहीं ट्रेन
खंडवा (एमपी) में हादसे के बाद एक बुज़ुर्ग का शव काफी देर तक पटरियों के बीच पड़ा रहा और इस दौरान उसके ऊपर से कई ट्रेन भी गुज़र गईं। मृतक के परिजन के मुताबिक, सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "करीब 3 घंटे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा...उसपर से करीब 6-7 ट्रेनें गुज़र गईं।"
read more at हिन्दुस्तान


