एमपी में हुआ आपस में जुड़ीं जुड़वां बच्चियों का जन्म, सामने आया वीडियो
बड़वानी (मध्य प्रदेश) के सरकारी अस्पताल में सीने से लेकर पेट तक एक-दूसरे से जुड़ी हुईं जुड़वां बच्चियों का सोमवार रात जन्म हुआ। एक डॉक्टर ने बताया कि बच्चियों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके चलते उन्हें आगे के इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे ऑपरेशन कर अलग किए जाते हैं।
read more at Public


