एमबीबीएस छात्र ने यूपी के कॉलेज में की खुदकुशी, कॉलेज प्रबंधन पर लगा टॉर्चर करने का आरोप
21-वर्षीय एमबीबीएस छात्र ने शनिवार को फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सुसाइड कर लिया। छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन ने उनके बेटे को टॉर्चर किया था। बकौल पुलिस, छात्र द्वारा परीक्षा के लिए न आने के बाद स्टाफ उसके रूम में गया था जहां वह फंदे से लटका मिला।
read more at ABP न्यूज़


