Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमसीडी के एकीकरण के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही बीजेपी की केंद्र सरकार: 'आप'

short by नदीम अनवर / on Tuesday, 24 May, 2022
'आप' के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा है कि बीजेपी की केंद्र सरकार एमसीडी के एकीकरण के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है। बकौल पाठक, "पूर्व एमसीडी के...अध्यापकों को पिछले 6 महीनों से...सफाई कर्मचारियों को 2-3 महीनों से वेतन नहीं मिला है। पूर्व और उत्तर एमसीडी में ग्रुप ए...बी...सी...डी जितने कर्मचारी हैं सबका बुरा हाल है।"