Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमेज़ॉन वेब सर्विसेज़ के सीईओ ऐडम सेलिप्सकी छोड़ेंगे अपना पद

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 15 May, 2024
एमेज़ॉन ने मंगलवार को बताया कि एमेज़ॉन वेब सर्विसेज़ (एडब्ल्यूएस) के सीईओ ऐडम सेलिप्सकी अपना पद छोड़ेंगे और कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मैट गार्मन को सीईओ का पदभार सौंपा जाएगा। सेलिप्सकी का कार्यकाल तीन साल का था और गार्मन 3 जून से एडब्ल्यूएस के नए सीईओ बनेंगे। गार्मन 2005 से एडब्ल्यूएस के साथ जुड़े हुए हैं।
read more at Moneycontrol