एयर मार्शल संदीप सिंह होंगे वायुसेना के अगले डिप्टी चीफ, वी.आर. चौधरी की लेंगे जगह
एयर मार्शल संदीप सिंह को भारतीय वायुसेना के अगले डिप्टी चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है। सिंह, एयर मार्शल वी.आर. चौधरी का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि एयर मार्शल संदीप सिंह वर्तमान में साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं।
read more at हिन्दुस्तान


