Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एयर होस्टेस गीतिका के सुसाइड केस में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को किया गया बरी

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 25 July, 2023
दिल्ली की राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने एयर होस्टेस गीतिका शर्मा के सुसाइड केस में मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उनकी मैनेजर अरुणा चड्ढा को बरी कर दिया। कांडा की एमडीएलआर एयरलाइन्स की पूर्व एयर होस्टेस गीतिका ने 2012 में खुदकुशी की थी और सुसाइड नोट में कांडा व चड्ढा पर परेशान करने का आरोप लगाया था।