Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एयरटेल, जियो व वीआई की टैरिफ बढ़ोतरी में सरकार नहीं करेगी हस्तक्षेप: रिपोर्ट

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 4 July, 2024
'इकोनॉमिक टाइम्स' ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सरकार और दूरसंचार नियामक, टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ प्लान्स के दाम बढ़ाने के फैसले में हस्तक्षेप नहीं करेगी। बकौल अधिकारी, भारत में टैरिफ प्लान्स दुनियाभर में सबसे सस्ते हैं। यह प्रतिक्रिया एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया द्वारा अपने प्रीपेड-पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आई है।
read more at Hindustan Times