एयरबीएनबी होस्ट को मिला ₹1.25 लाख का बिजली बिल, गेस्ट्स ने की थी ₹84 लाख की क्रिप्टो माइनिंग
नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) में ऐश्ले क्लास नामक एयरबीएनबी होस्ट ने बताया है कि कुछ गेस्ट्स के 3 हफ्ते तक रहने के बाद उन्हें $1,500 (₹1.25 लाख से अधिक) का बिजली बिल मिला। उन्होंने कहा कि गेस्ट्स अपने साथ 10 कंप्यूटर रिग्स लाए थे जिससे उन्होंने ₹84 लाख की क्रिप्टो माइनिंग की। एयरबीएनबी के हस्तक्षेप के बाद गेस्ट ने बिल चुकाया।
read more at NewsBytes


