एयरलाइंस के लिए झटका, कंपनियों ने बढ़ाया एटीएफ का रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एयरलाइंस कंपनियों को बड़ा झटका देते हुए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में ₹6,271.5/किलोलीटर का इज़ाफा किया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं। एटीएफ की कीमत में पिछले महीने ₹2,414.25/किलोलीटर की कमी की गई थी। इस वृद्धि से एयरलाइंस का खर्च बढ़ जाएगा जिससे हवाई किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।
read more at News18 हिंदी


