एलएसजी के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी करेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन आए सामने
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में एलएसजी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इस सीज़न लगातार 7-मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। एलएसजी ने एक बदलाव करते हुए आवेश खान की जगह मोहसिन खान को शामिल किया है।
read more at IPLT20


