Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एलएसजी ने हासिल किया आईपीएल में चेपॉक स्टेडियम में सबसे बड़ा सफल रन चेज़

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 23 April, 2024
एलएसजी ने मंगलवार को चेपॉक स्टेडियम (चेन्नई) में सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया। सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के 108*(60) रनों की बदौलत 210/4 का स्कोर बनाया था और एलएसजी ने मार्कस स्टॉयनिस के 124*(63) रनों की बदौलत 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आईपीएल में चेपॉक स्टेडियम में यह सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है।