एलएसी पर चीन के व्यवहार के कारण कई चुनौतियों से जूझ रहा है भारत: वाइट हाउस
वाइट हाउस (अमेरिका) ने शुक्रवार को हिंद-प्रशांत पर एक रणनीतिक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन और उसके व्यवहार के कारण 'बड़ी भू-राजनीतिक चुनौतियों' से जूझ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि चीन का दबाव और आक्रामकता दुनिया भर में फैली हुई है लेकिन यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सबसे गंभीर है।
read more at भाषा


