एलजेपी (आर) छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए नवल शर्मा
एलजेपी (आर) छोड़ने के बाद नवल शर्मा मंगलवार को पटना (बिहार) में जेडीयू में शामिल हो गए। शर्मा के अलावा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेंद्र पासवान व अन्य कई लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
read more at हिन्दुस्तान


