एलजी को ऐसा आदेश देने का अधिकार नहीं: पार्टी से ₹97 करोड़ वसूलने के आदेश पर 'आप'
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा सरकारी विज्ञापनों के नाम पर राजनीतिक ऐड छपवाने पर 'आप' से ₹97 करोड़ वसूलने का आदेश देने पर पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "एलजी को ऐसा आदेश देने का अधिकार नहीं है।" बकौल सौरभ, बीजेपी शासित राज्यों की सरकारों ने ₹22,000 करोड़ के विज्ञापन बाहरी राज्यों में दिए।
read more at Twitter


