Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एलजीबीटीक्यू आर्मबैंड पर बैन के विरोध में जर्मन टीम ने विश्व कप फोटो में अपना मुंह ढका

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 23 November, 2022
फीफा विश्व कप-2022 में जापान के खिलाफ मुकाबले से पहले जर्मन खिलाड़ियों ने टीम फोटो के दौरान हाथ से अपना मुंह ढक लिया। उन्होंने एलजीबीटीक्यू के समर्थन वाले 'वनलव' आर्मबैंड पर प्रतिबंध के विरोध में ऐसा किया। दरअसल, फीफा ने आर्मबैंड पहनने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी जिसके बाद 7 यूरोपीय कप्तानों ने इसे पहनने से इनकार किया था।
read more at Moneycontrol