Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एलन मस्क ने OpenAI और उसके CEO ऑल्टमैन के खिलाफ फिर से किया मुकदमा

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 6 August, 2024
अरबपति एलन मस्क ने चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई और उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन के खिलाफ फिर से मुकदमा किया है। नए मुकदमे में मस्क ने दावा किया कि ओपनएआई के सह-संस्थापक बनने के लिए उन्हें बहकाया गया था और अन्य सह-संस्थापकों ने उनके साथ विश्वासघात किया। गौरतलब है कि मस्क ने जून में अपना केस वापस लिया था।