एल्विश की गिरफ्तारी के बाद लाइव टीवी पर फूट-फूटकर रोने लगे उनके माता-पिता
यूट्यूबर एल्विश यादव के माता-पिता 'एबीपी न्यूज़' के एक इंटरव्यू के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे। एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने कहा, "किसी की गलती का नतीज़ा हम भुगत रहे हैं, मेरा बेटा निर्दोष है, अब ना जिया जाएगा।" दरअसल, सांपों का ज़हर मुहैया कराने के मामले में एल्विश की गिरफ्तारी हुई है और वह जेल में बंद है।
read more at ABP न्यूज़


