एल्विश ने धमकी दी है, ऐक्सीडेंट में मरवा सकते हैं: रेव पार्टी के केस से जुड़े संगठन का सदस्य
पशु अधिकार संगठन पीएफए के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ धमकी देने को लेकर यूपी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। बकौल गुप्ता, एल्विश उन्हें व उनके भाई को ऐक्सीडेंट में मरवा सकते हैं। दरअसल, पीएफए ने एल्विश के खिलाफ रेव पार्टियों में सांप और सांपों का ज़हर मुहैया कराने की शिकायत दर्ज कराई थी।
read more at हिन्दुस्तान


