एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने की सुरक्षा की मांग
रेव पार्टियों में सांप का ज़हर मुहैया कराने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत करने वाले 2 पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, उन्हें धमकी भरी कॉल आ रही हैं और उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।


