मालदीव एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश है और इसकी राजधानी माले है। मालदीव की जनसंख्या 5 लाख से अधिक है और यहां करीब 25,000 भारतीय रहते हैं। मालदीव 1965 में अंग्रेज़ों से आज़ाद हुआ था और सबसे पहले भारत ने ही इस देश को मान्यता दी थी। मालदीव दुनियाभर के पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है।