एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक ने की रोहित की बराबरी
भारतीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। अभिषेक ने सिर्फ 4 मैचों में 12 छक्के जड़ दिए हैं। एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा छक्के (15) लगाने के मामले में शीर्ष पर अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ हैं।
read more at इंडिया टीवी


