अनंतजीत, मैराज और भवतेग की पुरुष स्कीट निशानेबाजी टीम ने जीता कांस्य पदक
जापान के आइची-नागोया एशियाई खेल 2026 में भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने शूट-ऑफ में कज़ाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता है। भारत का यह निशानेबाज़ी में 7वां पदक रहा। इस टीम में अनंतजीत सिंह नरुका, मैराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल शामिल थे। गौरतलब है कि कुल मिलाकर भारत ने अब तक 11 पदक जीते हैं।
read more at Newsbytesapp


