Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एशियन गेम्स के ट्रायल में विनेश फोगाट की बंपर जीत, 7-1 से मारी बाज़ी

short by Himanshu / on Saturday, 30 May, 2026
एशियन गेम्स में चयन के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे ट्रायल्स में विनेश फोगाट ने अपना पहला बाउट जीत लिया है। उन्होंने हरियाणा की पहलवान ज्योति को 7-1 से हराया। विनेश 53kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद विनेश का ट्रायल्स देने का रास्ता साफ हुआ।