Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एशियन जिमनास्टिक चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनीं दीपा

short by रघुवर झा / on Sunday, 26 May, 2024
भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने रविवार को उज़्बेकिस्तान में आयोजित एशियन जिमनास्टिक चैंपियनशिप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गई हैं। 30 वर्षीय दीपा ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया। दीपा ने 2015 में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।