Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एशिया कप की मेज़बानी छिनने पर विश्व कप का बॉयकॉट कर सकता है पाकिस्तान: पीसीबी चेयरमैन

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 15 May, 2023
पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी ने कहा है कि एशिया कप की मेज़बानी छिनने पर पाकिस्तान द्वारा भारत में होने वाले वनडे विश्व कप-2023 के बॉयकॉट करने की अधिक संभावना है। उन्होंने कहा, "भारत को ऐसे हालात नहीं बनाने चाहिए...जहां हमें एशिया कप और विश्व कप का बॉयकॉट करना पड़े और भारत चैंपियंस ट्रॉफी का बॉयकॉट करे। यह सही नहीं होगा।"