Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एस्ट्राज़ेनेका को फेफड़ों के कैंसर की दवा के लिए मिली सरकार की मंज़ूरी

short by Vipranshu / on Thursday, 29 May, 2025
एस्ट्राज़ेनेका इंडिया फार्मा को नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा 'ओसिमर्टिनिब' के आयात, बिक्री, वितरण के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से मंज़ूरी मिल गई है। बकौल एस्ट्राज़ेनेका, कंपनी को 40 और 80 एमजी वाली टैबलेट के लिए मंज़ूरी मिली है। लंग कैंसर भारत में कैंसर संबंधित मौतों का चौथा प्रमुख कारण है।