Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एसएमए टाइप 2 से पीड़ित मुंबई के बच्चे के लिए किसी ने गुमनाम तरीके से दान किए ₹11 करोड़

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 24 February, 2023
दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप 2 से पीड़ित मुंबई के 14 महीने के बच्चे निर्वाण के लिए किसी ने गुमनाम तरीके से ₹11 करोड़ दान किए हैं। अपने माता-पिता की इकलौती संतान निर्वाण को एसएमए होने का जनवरी में पता चला था। उसकी जीन रिप्लेसमेंट थेरेपी के लिए ज़रूरी ज़ोल्गेन्स्मा की एक डोज़ लगभग ₹17.5 करोड़ की है।