एसडीएम ने एमपी में उनकी गाड़ी ओवरटेक करने पर 2 युवकों को डंडों से पिटवाया, हुए निलंबित
बांधवगढ़ (एमपी) के एसडीएम ने उनकी गाड़ी ओवरटेक करने पर 2 युवकों को लाठी-डंडों से पिटवा दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए कहा, "घटना दुर्भाग्यपूर्ण है...आमजनों से अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
read more at R. भारत


