एसबीआई ने बीपीएलआर में की 70 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी, बढ़ेगी ईएमआई
एसबीआई ने गुरुवार से बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) में 70 बेसिस पॉइंट (0.7%) की बढ़ोतरी कर इसे 13.45% कर दिया। जिन लोगों ने बीपीएलआर पर कर्ज़ लिया है, इस फैसले के बाद उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ₹2 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 5-20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है।
read more at ABP न्यूज़


