एससी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अवैध घोषित 8 मतपत्रों को बताया वैध, दोबारा गिनती के दिए आदेश
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में चुनाव अधिकारी द्वारा छेड़छाड़ के बाद अवैध घोषित किए गए 8 मतपत्रों को सुप्रीम कोर्ट ने वैध करार दिया है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इन आठों मतपत्रों को वैध मानकर दोबारा गिनती की जाए और उसी आधार पर परिणाम जारी किया जाए। आठों वोट 'आप' उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में डाले गए थे।
read more at रिपब्लिक भारत


