एससी ने दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश से जुड़े मुद्दे को 5 जजों की संविधान पीठ के पास भेजा
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश से जुड़े मुद्दे को 5 जजों की संविधान पीठ के पास भेज दिया है। इससे पहले एससी ने इस मामले में केंद्र को नोटिस जारी किया था। गौरतलब है, इस अध्यादेश के ज़रिए दिल्ली के उप-राज्यपाल को ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामलों में अंतिम निर्णय का अधिकार दिया गया है।


