एससी ने बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई पर गुजरात सरकार को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों की रिहाई को लेकर गुजरात सरकार को नोटिस भेजा है। गुजरात सरकार ने पुरानी सज़ा माफी नीति के तहत 15 अगस्त को 11 दोषियों को रिहा किया था। बिलकिस का 2002 गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप हुआ था और उनकी 3-वर्षीय बेटी समेत 7 परिजनों की हत्या की गई थी।
read more at ABP न्यूज़


