एससी ने याचिका खारिज कर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना; कहा- चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से संबंधित याचिका खारिज कर याचिकाकर्ता पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। याचिकाकर्ता का दावा था कि प्रस्तावक के बिना उनकी उम्मीदवारी स्वीकार नहीं की गई। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार मौलिक या 'कॉमन लॉ' अधिकार नहीं बल्कि कानून द्वारा दिया गया अधिकार है।
read more at भाषा


