Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एससी ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस, कहा- मकान ढहाए जाने में हो कानूनी प्रक्रिया का पालन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 16 June, 2022
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में हिंसा के आरोपियों के मकान ढहाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने कहा कि वह ध्वस्तीकरण को रोक नहीं सकता लेकिन अवैध ढांचों को ढहाए जाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। कोर्ट ने यूपी सरकार से 3 दिनों के भीतर हलफनामा मांगा है।