Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एससी ने रेप केस में शख्स को किया बरी, सहमति से संबंध बनाने वाली महिला को लगाई फटकार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 7 March, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने शादी का वादा कर रेप करने को लेकर एमपी के एक केस में आरोपी को बरी कर सहमति से शारीरिक संबंध बनाने वाली तलाकशुदा शिकायतकर्ता को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा, "महिला इतनी परिपक्व और समझदार थी कि उसे नैतिक और अनैतिक कृत्यों के परिणामों की समझ थी जिनके लिए उसने शादीशुदा रहते सहमति दी थी।"