ऐक्ट्रेस प्रज्ञा पर पैपराज़ी ने किए भद्दे कमेंट्स, देखकर भड़कीं ऐक्ट्रेस गौहर खान
पैपराज़ी द्वारा ऐक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल पर भद्दे कमेंट्स किए जाने और पीछे से वीडियो शूट करने पर ऐक्ट्रेस गौहर खान ने प्रतिक्रिया दी है। गौहर ने पैपराज़ी को चेतावनी देते हुए लिखा, "क्या पैप्स छेड़छाड़ की संस्कृति को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? ऐसे बहुत लोग हैं, जो हमेशा अभद्र टिप्पणियां करते हैं। आप सीमा पार नहीं कर सकते।"
read more at News 24 हिन्दी


